Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ayushman Bharat Scheme: प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के फैसले का स्वागत किया

Ayushman Bharat Scheme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना लागू करने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 'दो इंजन' वाली सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। फाइल फोटो
Advertisement

Ayushman Bharat Scheme: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना लागू करने के निर्णय का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि 'दो इंजन' वाली सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का निर्बाध कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में केंद्र की इस प्रमुख योजना को लागू किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

Advertisement

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण सर्वोपरि है। मुझे बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा।'' उन्होंने आयुष्मान भारत को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए कहा कि यह उच्च गुणवत्ता वाली एवं किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली योजना है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा, ''साथ ही, दो इंजन वाली सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का निर्बाध कार्यान्वयन करेगी।'' अधिकारी ने कल अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने छह ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

इनमें पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत का कार्यान्वयन शामिल है, जिसका उद्देश्य राज्य में 'असल परिवर्तन' लाना है। तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता संभाली है। पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर तृणमूल को 80 सीटों पर समेट दिया।

Advertisement
×