Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी पर बृजभूषण बोले, सच कहा तो परेशानी होगी

Ayodhya News: भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के आरोपों को लेकर कहा कि वह इस विषय पर बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन अभी सच...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बृजभूषण शरण पूर्व सांसद। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Ayodhya News: भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के आरोपों को लेकर कहा कि वह इस विषय पर बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन अभी सच बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

बृजभूषण सिंह ने जिले के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''मैं बहुत कमजोर आदमी हूं। अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में पड़ जाऊंगा क्योंकि 'वे' बहुत बड़े लोग हैं। सच बोलने की हिम्मत अभी मेरे अंदर नहीं है। कभी समय आएगा तो बोलूंगा।''

Advertisement

उन्होंने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि "वे" से उनका तात्पर्य किससे है। सिंह की टिप्पणी अयोध्या में राम मंदिर के दान में कथित गबन को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आई है।

Advertisement

दिल्ली में करीब 10 दिन के प्रवास के बाद गांव लौटे बृजभूषण सिंह ने अपने हालिया राजनीतिक और सामाजिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से वह कई जटिल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

वर्ष 2023 में कुछ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े विवाद का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उस प्रकरण से उपजी परिस्थितियों को संभालने में लगे हुए हैं।

Advertisement
×