Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Aviation Indigo Power: इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली फ्लाइट में बिजली ठप, आधे घंटे अंधेरे में परेशान रहे यात्री

Aviation Indigo Power: इंडिगो एयरलाइन के वडोदरा से दिल्ली जाने वाली एक विमान के उड़ान भरने से पहले उसमें बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब 160 यात्रियों को रविवार रात लगभग आधे घंटे तक अंधेरे में बैठना पड़ा और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Aviation Indigo Power: इंडिगो एयरलाइन के वडोदरा से दिल्ली जाने वाली एक विमान के उड़ान भरने से पहले उसमें बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब 160 यात्रियों को रविवार रात लगभग आधे घंटे तक अंधेरे में बैठना पड़ा और एसी नहीं चलने के कारण उन्हें पसीना बहाना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 657 (वडोदरा-दिल्ली) को रात 8.40 बजे वडोदरा से रवाना होना था। उस समय विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) से बिजली आपूर्ति मिल रही थी, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई।

Advertisement

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियरों को जीपीयू में आई खराबी दूर करने में करीब 12-15 मिनट लगे, जबकि विमान में बिजली आपूर्ति बहाल करने में अतिरिक्त 15 मिनट का समय लगा।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "इन 30 मिनट के दौरान विमान के केबिन में पूरी तरह अंधेरा था और वातानुकूलन प्रणाली बंद होने के कारण यात्री पसीने से भीग गए।" उन्होंने बताया कि विमान में करीब 160 यात्री सवार थे।

इस बीच, इंडिगो ने सोमवार देर रात जारी बयान में कहा कि 17 मई को वडोदरा से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 657 तकनीकी खराबी के कारण विलंबित हुई थी। एयरलाइन के अनुसार, समस्या का शीघ्र समाधान कर लिया गया और विमान बाद में अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

Advertisement
×