Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Assembly Bypoll : बिहार-MP और गुजरात में चुनावी बिगुल, जानिए कब होगी वोटिंग

तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Assembly Bypoll : निर्वाचन आयोग ने आज बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। इन सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। आयोग ने कहा कि बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन के विधायक पद से इस्तीफा देने से बांकीपुर, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य ठहराए जाने से दतिया और भाजपा विधायक योगेशभाई पटेल के निधन के कारण मंझलपुर सीट रिक्त हुई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव के लिए अधिसूचना छह जुलाई को जारी की जाएगी।

Advertisement

आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। नामांकन पत्रों की छानबीन 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। मतगणना तीन अगस्त को होगी। आयोग ने कहा कि जिन जिलों में इन विधानसभा क्षेत्रों का पूरा या कोई हिस्सा आता है, वहां आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Advertisement

सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने इस बात को दोहराया कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों और उन्हें टिकट देने वाले राजनीतिक दलों को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ऐसे मामलों का विवरण समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा।

Advertisement
×