Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Assam Government Oath: लगातार दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत

Assam Government Oath: हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली, जिनमें भाजपा के अजंता नियोग और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हिमंत बिस्वा सरमा। -प्रेट्र
Advertisement

Assam Government Oath: हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली, जिनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र में वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, पबित्रा मारगेरिटा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे।

Advertisement

असम में लगातार तीसरी बार राजग की सरकार बनी है। नियोग, बोरा और बोरो शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में भी शामिल थे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली राज्य की राजनीति में लौटे हैं। सरमा की मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा, पुत्र नंदिल विश्व शर्मा और पुत्री सुकन्या शर्मा भी समारोह में मौजूद थे।

Advertisement

सरमा (57) असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने रिकॉर्ड 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें से 82 सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलीं। भाजपा की सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें जीतीं।

Advertisement
×