Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Assam Elections 2026 : राहुल गांधी ने खोले चुनावी पत्ते; घोषणापत्र में विकास का वादा, 11 मुद्दों पर होगा फोकस

राहुल गांधी ने असम चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Assam Elections 2026 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीरवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें शासन और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां एक चुनावी रैली में राहुल गांधी, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

घोषणापत्र के 11 संकल्पों में शासन, पहचान, स्वास्थ्य सेवा, अवसंरचना विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे पहले, कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की यात्रा के दौरान 29 मार्च को 'पांच गारंटी' जारी की थीं। असम विधानसभा की 126 सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×