Majitha ASI Murder: अमृतसर के मजीठा में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
Majitha ASI Murder: मजीठा के पास ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई जोगा सिंह पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, नगर काउंसिल चुनाव से पहले बढ़ी सुरक्षा चिंता
Majitha ASI Murder: पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार को दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मजीठा कस्बे के बाहर हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एएसआई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
ट्रैफिक पुलिस अमृतसर में तैनात एएसआई जोगा सिंह, जो गुरदासपुर जिले के गांव घनियेकें के निवासी थे, अपने एक्टिवा स्कूटर पर अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान मजीठा कस्बे के बाहरी इलाके में पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।
बताया जा रहा है कि एएसआई जोगा सिंह को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार होने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही अमृतसर देहात के एसएसपी सुहैल मीर कासिम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है तथा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एसएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस हत्याकांड पर सवाल उठाते हुए कार्यवाहक डीजीपी, डीएसपी मजीठा और एसएचओ मजीठा के इस्तीफे की मांग की है।
🚨 A damning indictment of Punjab’s Home Minister and temporary @DGPPunjabPolice that neither police stations nor policemen themselves are safe anymore in a sensitive border state like Punjab.
👉 Today on 24/05/2026 around 6:45 am, Punjab Police employee Joga Singh s/o Pyara… pic.twitter.com/IimDxUOerH
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) May 24, 2026
उल्लेखनीय है कि दो दिन बाद नगर काउंसिल चुनाव होने हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी की हत्या की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
