Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास फायरिंग, ASI और होमगार्ड की मौत

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में दोरंगला थाना क्षेत्र के अधियां गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास स्थित एक पुलिस चौकी पर फायरिंग की घटना में एक एएसआई और एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतकों की पहचान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में दोरंगला थाना क्षेत्र के अधियां गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास स्थित एक पुलिस चौकी पर फायरिंग की घटना में एक एएसआई और एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है।

घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई।

Advertisement

प्रारंभिक चर्चाओं के अनुसार, एक थ्योरी यह है कि दोनों अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग हुई। वहीं, दूसरी संभावना यह जताई जा रही है कि ‘कैरियर’ (नशीले पदार्थों की खेप उठाने वाला व्यक्ति) को चुनौती दिए जाने पर उसने गोलीबारी कर दी, जिससे दोनों अधिकारियों की मौत हो गई।

Advertisement

‘कैरियर’ उन लोगों को कहा जाता है जो पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन या अन्य अवैध सामान को सीमा के पास से उठाकर आगे सप्लाई करते हैं।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी (बॉर्डर) संदीप गोयल, गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य, डीएसपी राजिंदर मनहास और दोरांगला के एसएचओ बनारसी दास मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधियां गांव को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ‘वाइब्रेंट विलेज’ के रूप में गोद लिया हुआ है। यह इलाका पहले भी संवेदनशील रहा है। दोरांगला क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियां उन इलाकों में मानती हैं, जहां पाकिस्तान स्थित तत्वों द्वारा ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद भेजने की कोशिशें की जाती रही हैं।

सीमा सुरक्षा बल की यहां मजबूत तैनाती है, लेकिन इसके बावजूद ड्रोन घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं।फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
×