Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले को आज अंतिम विदाई, शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Funeral: 92 वर्ष की उम्र में निधन, ‘आशा ताई’ को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नवी मुंबई: कलाकार श्रीहरि पावले ने नवी मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रंगोली बनाई। पीटीआई फोटो
Advertisement

Asha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार (Asha Bhosle Funeral) सोमवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। भोसले का रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

गायिका का पार्थिव शरीर बाद में अस्पताल से यहां लोअर परेल स्थित उनके आवास पर लाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम को भोसले के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

भोसले लोगों में 'आशा ताई' के नाम से लोकप्रिय थीं। उन्हें पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण सम्मान से नवाजा गया था। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

शेलार ने कहा, ''आशा भोसले को 13 अप्रैल को शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।'' इससे पहले दिन में, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि लोग लोअर परेल के कासा ग्रैंड में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ''उनका अंतिम संस्कार (Asha Bhosle Funeral) सोमवार को शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

Advertisement
×