Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Asha Bhosle Health : PM मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

छाती में संक्रमण के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Asha Bhosle Health : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती जानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर रविवार को गहरी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया कि छाती में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि 92 वर्षीय भोसले को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फेफड़ों से संबंधी समस्या भी थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×