Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

4 दिन में हत्यारे गिरफ्तार करो, वरना... जिम से निकलते ही गोलियों से छलनी हुए अंकित, अब अंकित बालियान की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

अंकित बालियान हत्या : पत्नी ने चार दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Ankit Baliyan Murder Case : हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की पत्नी ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर पुलिस ने उनके पति के हत्यारों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी। दिल्ली में शिक्षिका के रूप में कार्यरत सीमा ने कहा कि वह शामली के उपजिलाधिकारी कार्यालय या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर यह कदम उठाएंगी।

बालियान की पत्नी ने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और अगर आरोपियों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीमा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।

Advertisement

बता दें कि अंकित बालियान बुधवार शाम शामली के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। बालियान को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बालियान जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचते हैं और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं।

Advertisement

Advertisement
×