Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अनुज अग्निहोत्री सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर

हरियाणा भाजपा के नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश का तीसरा रैंक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अनुज अग्निहोत्री।
Advertisement

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में एमबीबीएस स्नातक अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजेश्वरी सुवे एम. और एकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर में पढ़े एकांश ढुल पंचकूला के रहने वाले हैं। वह हरियाणा भाजपा के नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। यह उनका तीसरा प्रयास था। इससे पहले वह 295 और 342वां रैंक हासिल कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भी कहा कि एकांश ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरे सदन, प्रदेश सरकार और हरियाणा के नागरिकों की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हैं।

Advertisement

पंचकूला में परिजनों संग खुशी मनाते एकांक्ष ढुल। -रवि कुमार
पंचकूला में परिजनों संग खुशी मनाते एकांक्ष ढुल। -रवि कुमार

पहला रैंक प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने राजस्थान के जोधपुर स्थित एम्स से एमबीबीएस की है। एकांश दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) कर चुके हैं।

Advertisement

राघव झुनझुनवाला और ईशान भटनागर ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष हैं।

कुल 958 उम्मीदवारों (659 पुरुष और 299 महिलाएं) ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

Advertisement
×