Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Andhra Tech Growth: सेमीकंडक्टर हब बनाने की पहल, नायडू ने निवेशकों को दिया न्योता

Andhra Tech Growth: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों को राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया और आंध्र प्रदेश को भारत के सबसे निवेश-अनुकूल गंतव्यों में से एक बताया। सिंगापुर में 'सेमिकॉन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एन. चंद्रबाबू नायडू। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Andhra Tech Growth: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों को राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया और आंध्र प्रदेश को भारत के सबसे निवेश-अनुकूल गंतव्यों में से एक बताया।

सिंगापुर में 'सेमिकॉन इकोसिस्टम राउंडटेबल' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि निवेश और औद्योगिक विकास को सुगम बनाने के लिए आंध्र प्रदेश ''स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस'' दृष्टिकोण अपनाता है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नायडू ने कहा, '' यह निवेशकों के लिए आंध्र प्रदेश में अवसरों का पता लगाने का सही समय है। मैं उद्योगपतियों को अगले 30 दिनों के भीतर राज्य की यात्रा करने और उपलब्ध नीतियों तथा अवसरों का आकलन करने के लिए आमंत्रित करता हूं।''

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे सुरक्षित गंतव्यों में से एक है। आंध्र प्रदेश निवेशक-अनुकूल नीतियों और त्वरित मंजूरी प्रक्रिया के जरिये उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करता है।

Advertisement

राज्य में सेमीकंडक्टर विनिर्माण की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रायलसीमा क्षेत्र में जल्द ही एक सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायलसीमा में रक्षा, वैमानिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, लड़ाकू विमान विनिर्माण और मोटर वाहन उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण अवसर मौजूद हैं। गोलमेज बैठक में सिंगापुर स्थित कई सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और आंध्र प्रदेश में सहयोग तथा निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

Advertisement
×