Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत हथियार तस्कर गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन का खुलासा

आरोपी से मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद; घरिंडा थाने में आर्म्स एक्ट व एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत केस, नेटवर्क की जांच तेज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक ए के -47 राइफल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपी के विदेश में बैठे हथियार तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। आरोपी कथित तौर पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस अब उसके संपर्कों और नेटवर्क में उसकी भूमिका की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

मामले में थाना घरिंडा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस इस बात पर है कि ए के - 47, कारतूस और हैंड ग्रेनेड आरोपी तक कैसे पहुंचे। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की यह खेप आगे किसी व्यक्ति या आपराधिक नेटवर्क को पहुंचाई जानी थी या नहीं।

Advertisement

पुलिस आरोपी के विदेश में बैठे कथित संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement
×