Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: दुबई से पकड़ा गया कमल कौर भाभी हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरों, पंजाब लाया गया

Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के मुख्य आरोपी का प्रत्यर्पण, इंटरपोल की मदद से हुई गिरफ्तारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी व अमृतपाल सिंह मेहरों की फाइल फोटो।
Advertisement

Kamal Kaur Bhabhi Murder Case: सोशल मीडिया पर कभी काफी लोकप्रिय रही कंटेंट क्रिएटर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के सनसनीखेज हत्या मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के कथित मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह मेहरों को दुबई (UAE) से गिरफ्तार कर पंजाब ले आई है।

हवाला प्रक्रिया के तहत आरोपी को यूएई अधिकारियों से हिरासत में लेकर बठिंडा पुलिस की टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट के जरिए भारत लाई और अब उसे बठिंडा लाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement

कंचन कुमारी की जून 2025 में हत्या कर दी गई थी। उसे एक प्रमोशनल इवेंट के बहाने बठिंडा बुलाया गया था, जहां 9-10 जून की रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि इस वारदात को अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

Advertisement

वारदात के कुछ घंटों बाद ही आरोपी अपने साथी रणजीत सिंह की मदद से देश छोड़कर फरार हो गया था। वह 10 जून 2025 की सुबह अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूएई भाग गया था।

बठिंडा पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। केंद्रीय एजेंसियों और इंटरपोल की मदद से उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण संभव हो पाया।

पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। इस घटना ने पंजाब के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच डर का माहौल भी पैदा कर दिया था।

Advertisement
×