Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Amit Shah Bengal Visit: सीमा सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों की प्रगति पर आज बंगाल में समीक्षा करेंगे अमित शाह

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को राज्य में सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और अन्य प्रमुख प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। वह शुक्रवार रात सिलीगुड़ी के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को राज्य में सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और अन्य प्रमुख प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। वह शुक्रवार रात सिलीगुड़ी के निकट बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद शाह ने रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में बिताई। शनिवार को शाह अपने कार्यक्रमों की शुरुआत सिलीगुड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट जुमागाछ स्थित बीएसएफ की 18वीं बटालियन की सीमा चौकी के दौरे से करेंगे।

Advertisement

वहां वह 'प्रहरी सम्मेलन' को संबोधित करेंगे, बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे, एक पौधारोपण अभियान में भाग लेंगे तथा सीमा सुरक्षा बल से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाह पश्चिम बंगाल सरकार के सिलीगुड़ी स्थित शाखा सचिवालय 'उत्तर कन्या' में कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement

वह सीमा प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर बैठक करेंगे तथा राज्य में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मुद्दों पर भी एक अलग बैठक करेंगे। शाह के शाम को कोलकाता रवाना होने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रीय पुस्तकालय में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड्स' के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में अमूल बंगाल डेयरी के दही प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।

Advertisement
×