अमेरिका से तनाव के बीच वेनेजुएला की राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात, बोले- साझेदारी को और गहरा बनाने पर हुए सहमत
रोड्रिगेज ने 5 जनवरी को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला था
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं ने बात की।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मैंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति, सुश्री डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा एवं व्यापक बनाने पर सहमत हुए हैं, ताकि आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।
Advertisement
रोड्रिगेज ने 5 जनवरी को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला था। यह घटनाक्रम अमेरिकी सेना द्वारा उनके पूर्ववर्ती मादुरो को पकड़कर न्यूयॉर्क ले जाए जाने के दो दिन बाद हुआ।
Advertisement
Advertisement
×

