Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

NEET UG 2026 Cancelled : लाखों छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी... पेपर विवाद के बाद NTA ने रद्द किए एग्जाम, अब करनी होगी तैयारी

पेपर में गड़बड़ी के आरोपों के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला... NTA ने रद्द किए एग्जाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एआई जनरेटिड तस्वीर
Advertisement

NEET UG 2026 Cancelled : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा देने वाले छात्र अब दोबारा तैयारी करने को मजबूर होंगे, जबकि पूरे देश में परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

यह परीक्षा अलग से अधिसूचित तिथियों पर दोबारा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कहा कि परीक्षा से संबंधित अनियमितताओं के आरोपों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जाएगी।यह निर्णय पारदर्शिता बनाए रखने और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में विश्वास को बरकरार रखने के हित में लिया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एनटीए द्वारा तथ्यों को परखे जाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा की गई जांच संबंधी जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को भारत सरकार की मंजूरी से रद्द करने और परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

एनटीए ने कहा कि सरकार ने परीक्षा से जुड़े आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने का फैसला किया है। एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगी और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगी। प्रश्न पत्रों को 'जीपीएस-ट्रैकिंग' वाले वाहनों में ले जाया गया था, जिन पर विशिष्ट, 'ट्रेस' करने योग्य 'वॉटरमार्क' लगे थे, जबकि परीक्षा केंद्रों की निगरानी एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से एआई-सहायता प्राप्त सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से की गई थी।

एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को नीट (यूजी) 2026 से संबंधित कथित अनियमितताओं के संबंध में राजस्थान विशेष अभियान समूह द्वारा शुरू की गई कार्रवाई की जानकारी है। तीन मई, 2026 को परीक्षा निर्धारित समय पर और पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की गई थी। कथित अनियमितताओं से संबंधित सूचनाएं परीक्षा के चार दिन बाद सात मई की शाम को प्राप्त हुईं जिसे आठ मई की सुबह 'स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई' के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया। हालिया गिरफ्तारियों की खबर समेत कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई जांच एजेंसियों के 'पेशेवर और समयबद्ध कार्य' का परिणाम है।

Advertisement
×