अंबाला STF की बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला STF ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सक्रिय शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस...
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला STF ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सक्रिय शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
STF सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपी कुरुक्षेत्र के पीपली क्षेत्र में एकत्र हुए थे और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान अंबाला STF को पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए GT रोड स्थित उमरी चौक पर ट्रैप बिछाया और चारों को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगन, जयंत, नरेश और साहिल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कुरुक्षेत्र अदालत में पेश कर 10 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क, संभावित वारदातों और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

