Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Amarnath Yatra: खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को रोका गया

Amarnath Yatra: खराब मौसम और मार्ग की मरम्मत के काम के कारण बालटाल रास्ते से वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा पहले ही स्थगित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बालटाल में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान, जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (MRT) के जवान बालटाल रूट पर तीर्थयात्रियों की मदद करते हुए। फोटो: पीटीआई
Advertisement

Amarnath Yatra: खराब मौसम और मार्ग की मरम्मत के काम के कारण बालटाल रास्ते से वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा पहले ही स्थगित की जा चुकी है। बृहस्पतिवार रात बालटाल क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे एक स्थान पर अचानक बाढ़ आने की स्थिति पैदा हो गई।

Advertisement

इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिकूल मौसम और मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए बालटाल मार्ग से किसी भी श्रद्धालु को पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर मरम्मत का काम जारी है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हुई थी और अब तक लगभग 4.5 लाख श्रद्धालु प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

Advertisement
×