Amarnath Yatra: खराब मौसम का असर, श्रद्धालुओं की कम संख्या के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित
Amarnath Yatra: खराब मौसम, अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार...
Amarnath Yatra: खराब मौसम, अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। तीन जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।
स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है, साथ ही अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहा।

