Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Amarnath Yatra: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 9,153 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर में जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 9,153 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ, जिसमें 2,345 महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फ़ोटो
Advertisement

Amarnath Yatra: जम्मू कश्मीर में जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए रविवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 9,153 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ, जिसमें 2,345 महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 359 वाहनों में सवार तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के नुनवान (पहलगाम) स्थित दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के इस 11वें जत्थे में 18 बच्चे भी शामिल हैं। ये वाहन भगवती नगर आधार शिविर से दो अलग-अलग काफिलों में देर रात दो बजकर 40 मिनट से तीन बजकर 35 मिनट के बीच रवाना हुए।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि तीन जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा जारी है। इस दौरान अब तक 2.30 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह तीर्थयात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के दिन संपन्न होगी।

Advertisement
×