खाई में गिरी अल्मोड़ा-रामनगर रूट की बस, सात की मौत
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण क्षेत्र में विनायक के पास एक बस के मंगलवार को खाई में गिर गयी। हादसे में सात व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और 12 घायल हो गए। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा...
Advertisement
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण क्षेत्र में विनायक के पास एक बस के मंगलवार को खाई में गिर गयी। हादसे में सात व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और 12 घायल हो गए। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि द्वाराहाट-रामनगर रूट की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पिंचा ने बताया कि दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फोटो : प्रेट्र
Advertisement
Advertisement
×

