Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अखिलेश यादव ने UP में एसआईआर के आंकड़ों पर उठाए सवाल, ‘वोट चोरी' का लगाया आरोप

भाजपा के दबाव में वोट चोरी का समीकरण बराबर करना भूल गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के दबाव में “वोट चोरी” की जा रही है।

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया, जबकि उसी समय राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों के लिए भी एसआईआर किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रक्रियाओं में काम समान बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किया गया।

Advertisement

आश्चर्यजनक रूप से, विधानसभा एसआईआर के बाद राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 2.89 करोड़ घटकर 12.56 करोड़ रह गई। वहीं दूसरी ओर, पंचायत एसआईआर के बाद ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 40 लाख बढ़कर 12.69 करोड़ हो गई। सपा प्रमुख ने निर्वाचन आयोग के समक्ष सवाल उठाते हुए कहा कि हमें बताएं कि दोनों एसआईआर में से कौन सा सही है, क्योंकि दोनों आंकड़े एक ही समय में सही नहीं हो सकते।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में आकर अधिकारियों ने मतदान में हेराफेरी के ‘संतुलन' को बनाए रखने में लापरवाही बरती, जिसके कारण पूरी प्रक्रिया की पोल खुल गई। भाजपा के दबाव में वोट चोरी का समीकरण बराबर करना भूल गए और पोल पूरी तरह से खुल गई।

Advertisement
×