Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Akasa Flight : अकासा एयर की फुकेट-बेंगलुरु उड़ान आकाशीय बिजली से हुई प्रभावित, विमान चेन्नई में सुरक्षित उतरा

पायलटों और चालक दल ने स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति को संभाला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Akasa Flight : खराब मौसम के बीच बुधवार को फुकेट से बेंगलुरु आ रही अकासा एयर की एक उड़ान आकाशीय बिजली के कारण प्रभावित हुई। बाद में विमान को चेन्नई में सुरक्षित उतार लिया गया। यह उड़ान 'बोइंग 737 मैक्स' विमान द्वारा संचालित की गई थी।

एयरलाइन ने आज एक बयान में कहा कि 18 मार्च को फुकेट से बेंगलुरु के लिए संचालित उड़ान 'क्यूपी 624' को खराब मौसम की स्थिति के कारण चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। अकासा एयर ने कहा कि उसके पायलटों और चालक दल ने स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति को संभाला।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×