Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पुणे से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की उड़ान में आई खराबी, यात्रियों को विमान से उतारा गया

अकासा एयर के प्रवक्ता से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

पुणे से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की उड़ान के यात्रियों को मंगलवार को आखिरी क्षण में बोइंग 737 मैक्स विमान में तकनीकी समस्या का पता चलने पर लगभग डेढ़ घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद उतार दिया गया।

एक सूत्र ने यह जानकारी दी। एक यात्री के अनुसार, विमान पुणे से सुबह 8:50 बजे उड़ान भरने वाला था और विमान में सवार होने की प्रक्रिया लगभग 8:10 बजे शुरू हुई थी। यात्री ने बताया कि पुणे से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी1312 को पुणे हवाई अड्डे पर रोके रखा गया। सभी यात्री विमान में बैठे थे और विमान उड़ान भरने के लिए तैयार किया जा रहा था।

Advertisement

तभी विमान में कुछ तकनीकी समस्या सामने आई। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। यात्री ने कहा कि नई उड़ान का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। अकासा एयर के प्रवक्ता से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

Advertisement

Advertisement
×