Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Ajit Pawar Plane Crash : DGCA ने चूक को लेकर वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ की कार्रवाई, 4 विमान के उपयोग पर रोक

डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स का एक विशेष सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

Ajit Pawar Plane Crash : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कई अनुपालन चूक पाने के बाद, मंगलवार को 'वीएसआर वेंचर्स' को 4 विमानों का उपयोग फिलहाल नहीं करने का निर्देश दिया। इसी कंपनी का एक विमान पिछले महीने महाराष्ट्र के बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें राज्य के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।

लियरजेट 45 विमान (वीटी-एसएसके) के 28 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स का एक विशेष सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया था। विमानन नियामक ने एक बयान में कहा कि बहु-विषयक ऑडिट दल ने कंपनी में विमान के उड़ान योग्य न होने, हवाई सुरक्षा और उड़ान संचालन के क्षेत्र में अनुमोदित प्रक्रियाओं के कई गैर-अनुपालन पाए।

Advertisement

पाई गई अनियमितताओं तथा रखरखाव प्रक्रियाओं में मौजूद कमियों को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि पंजीकरण संख्या वीटी-वीआरए, वीटी-वीआरएस,वीटी-वीआरवी और वीटी-टीआरआई वाले लियरजेट 40/45 विमानों को तत्काल उपयोग से हटा कर सुधारात्मक उपाय शुरू किए जाएं, जब तक कि मानकों को बहाल नहीं कर दिया जाता।

Advertisement

इसके अलावा, डीजीसीए ने कहा कि वीएसआर वेंचर्स को संबंधित क्षेत्रों में कमियों की जानकारी देने के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं ताकि वे नियमों के उल्लंघन के मूल कारणों का विश्लेषण प्रस्तुत कर सकें। डीजीसीए आगे की कार्रवाई से पहले इन रिपोर्टों का मूल्यांकन करेगा। हालांकि, वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) से बारामती विमान हादसे पर 28 फरवरी से पहले अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी करने की उम्मीद है, लेकिन कुछ वर्गों में यह दावा किया गया है कि दुर्घटना के पीछे कोई साजिश रही होगी।

Advertisement
×