Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Airport Monkey Alert : रनवे पर बंदरों का कब्जा... लखनऊ से रियादपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट हुई लेट, यात्रियों की बढ़ी धड़कनें

लखनऊ: रनवे पर बंदरों का झुंड देखे जाने के बाद इंडिगो की उड़ान रवाना होने से रोकी गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Airport Monkey Alert : लखनऊ हवाई अड्डे से रियादपुर जाने को तैयार इंडिगो की एक उड़ान को रनवे पर बंदरों का झुंड दिखने के बाद रवाना होने से रोक दिया गया। हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 6521 में लगभग 150 यात्री सवार थे और यह वीरवार सुबह करीब नौ बजे रवाना होने के लिए रनवे पर आगे बढ़ना शुरू कर चुकी थी। सूत्रों ने कहा कि इसी दौरान पायलटों ने रनवे पर बंदरों को घूमते हुए देखा, जो लगभग रनवे के 20-30 प्रतिशत हिस्से तक आ चुके थे।

सूत्रों ने बताया कि पायलटों ने तुरंत प्रस्थान रोक दिया और वायु यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विमान वापस लौट आया और लगभग एक घंटे बाद ईंधन भरे जाने पर उड़ान फिर से रवाना हुई। रवानगी रोकने के कारण काफी मात्रा में ईंधन खर्च हो गया था, जिसके चलते विमान में दोबारा ईंधन भरवाना पड़ा और उड़ान में देरी हुई। उन्होंने कहा कि इसका असर अन्य कुछ उड़ानों के प्रस्थान समय पर भी पड़ा।

Advertisement

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि इस घटना से लगभग 10 मिनट पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान ने रनवे के पास बंदरों की मौजूदगी के बारे में अधिकारियों को सतर्क किया था। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मिलने के बाद इंडिगो की उड़ान को रवाना करने की तैयारी की गई थी, लेकिन रनवे पर बंदरों की मौजूदगी के कारण 'टेक-ऑफ' रोकना पड़ा।

Advertisement

घटना के बाद हवाई अड्डे की वन्यजीव प्रबंधन टीम ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार कार्रवाई करते हुए रनवे से बंदरों को हटाया, जिसके बाद उड़ान संचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू हो गया। विमानन विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी घटनाओं में अतिरिक्त ईंधन की खपत और देरी हो सकती है, लेकिन इस मामले में पायलटों ने समय रहते स्थिति को पहचानकर 'टेक-ऑफ' रोक दिया, जिससे किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सका।

Advertisement
×