Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आसमान में 36,000 फीट पर बेकाबू हुआ Air India प्लेन, जांच में पायलट के ड्रग्स लेने की पुष्टि; नौकरी से निकाला

एअर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की सेवा समाप्त की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Phuket Delhi Flight Incident : एअर इंडिया ने शुक्रवार को जांच में मादक पदार्थ सेवन की पुष्टि होने पर फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की सेवा समाप्त कर दी। एयरलाइन की ओर से यह घोषणा वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की फुकेत-दिल्ली उड़ान घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि पायलट द्वारा मादक पदार्थ का सेवन एक गंभीर चिंता का विषय है, और उसने नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उचित कार्रवाई करने को कहा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ''फुकेत-दिल्ली उड़ान के मुख्य पायलट की जांच में मन:प्रभावी पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई। सुरक्षा, फिटनेस या नियामकीय आवश्यकताओं के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एअर इंडिया की नीति के अनुरूप पायलट की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।'' चार अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान की 36,000 फुट की ऊंचाई पर तीनों हाइड्रोलिक प्रणालियों में लगभग एक साथ खराबी आने से विमान निर्धारित ऊंचाई से अचानक ऊपर-नीचे हुआ और इसके कारण 24 लोग घायल हो गए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×