Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टायर में खराबी, एयर इंडिया विमान को कोचीन अड्डे पर उतारा

सऊदी अरब के जेद्दा से 160 यात्रियों को लेकर केरल के कोझिकोड जा रहे विमान को टायर में खराबी आने के कारण बृहस्पतिवार को ‘एहतियात के तौर पर’ यहां कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सऊदी अरब के जेद्दा से 160 यात्रियों को लेकर केरल के कोझिकोड जा रहे विमान को टायर में खराबी आने के कारण बृहस्पतिवार को ‘एहतियात के तौर पर’ यहां कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेद्दा-कोझिकोड उड़ान को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़कर विमान के टायर में संभावित खराबी के कारण एहतियाती तौर पर उतार लिया गया।

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा कि जेद्दा हवाई अड्डे के रनवे पर किसी वस्तु के कारण टायर में खराबी आने की आशंका है। प्रवक्ता ने कहा कि विमान कोच्चि में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया, और सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से कोझिकोड भेजा जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि केवल टायर फटे थे और लैंडिंग गियर में कोई समस्या नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि यह आपात लैंडिंग भी नहीं थी। यह कोच्चि में एहतियात के रूप में की गई लैंडिंग थी।

Advertisement
×