Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Air India Expenses : मुश्किल दौर में एयर इंडिया... अब नहीं चलेगी फिजूलखर्ची, सीईओ ने जारी किया सख्त फरमान

एयर इंडिया ने 'मुश्किल समय' में उठाए खर्च घटाने के कदम, वेतन वृद्धि एक तिमाही टली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Air India Expenses : एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम लगाने और अनावश्यक खर्चों को टालने का निर्देश दिया। सूत्रों ने कहा कि विल्सन ने इस समय के मुश्किल हालात में एयरलाइन की लागत घटाने की जरूरत पर जोर देते हुए यह निर्देश जारी किया है।

इसके साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कई चुनौतियों से जूझ रही एयर इंडिया के प्रबंधन ने कर्मचारियों की छंटनी की आशंका से इनकार किया। विल्सन ने एयरलाइन के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) संजय शर्मा और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रवींद्र कुमार जीपी के साथ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक, रवींद्र कुमार ने कहा कि कंपनी पिछले वित्त वर्ष के लिए 'परिवर्तनीय वेतन' (वेरिएबल पे) जारी रखेगी और तय पदोन्नतियों को भी लागू करेगी।

Advertisement

हालांकि अनिश्चित आर्थिक माहौल को देखते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि को कम से कम एक तिमाही के लिए टाल दिया जाएगा। इसके साथ ही मानव संसाधन प्रमुख ने कहा, "हम कर्मचारियों की छंटनी की आशंका नहीं देख रहे हैं।" विल्सन ने मुश्किल समय में लागत पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत पर बल देते हुए कर्मचारियों से गैर-जरूरी खर्च रोकने, जहां संभव हो वहां दरों की पुनर्समीक्षा करने और गैर-आवश्यक खर्च स्थगित करने को कहा।

Advertisement

उन्होंने कहा, "फिजूल खर्च और राजस्व में होने वाले नुकसान को रोकने पर पूरी सख्ती और विशेष ध्यान देने की जरूरत है।" पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों और विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों का एयरलाइन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एयर इंडिया इस समय व्यापक बदलाव योजना पर काम कर रही है और हाल के महीनों में उसकी परिचालन लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Advertisement
×