Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Air Force Officer Charge Sheet: पाकिस्तानी एजेंट के जाल में फंसा वायुसेना अधिकारी, सैन्य जानकारी साझा करने पर गिरफ्तारी

Air Force Officer Charge Sheet: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक सेवारत अधिकारी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट के मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसने के बाद कथित तौर पर सैन्य जानकारी साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Air Force Officer Charge Sheet: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक सेवारत अधिकारी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट के मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसने के बाद कथित तौर पर सैन्य जानकारी साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि भारतीय वायुसेना की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी महिला एजेंट ने आरोपी अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिये अपने जाल में फंसाया था।

Advertisement

पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारी के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे 30 मई को गिरफ्तार किया गया तथा जांच पूरी होने के बाद 30 जुलाई को सक्षम अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

Advertisement

बयान में कहा गया, ''भारतीय वायुसेना के प्राधिकारियों की शिकायत के आधार पर वायुसेना के एक सेवारत अधिकारी को एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के मोहपाश में फंसने के आरोप में 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।''

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारी ने कथित तौर पर सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की थी। यह जांच जासूसी के एक संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ी है, जिसमें आरोपी अधिकारी से सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने कथित तौर पर संपर्क किया था।

सूत्रों के अनुसार, महिला ने अधिकारी से संपर्क स्थापित करने के बाद वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल माध्यमों से उससे बातचीत की। उन्होंने बताया कि संदेह है कि महिला पाकिस्तान में मौजूद खुफिया एजेंटों के निर्देश पर काम कर रही थी।

Advertisement
×