Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Air Conditioning Issue : हवाई सफर बना भट्टी, स्पाइसजेट विमान में AC खराब होने से यात्री परेशान

पुणे की उड़ान के लिए एक दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Demo
Advertisement

पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान में मंगलवार को एयर कंडीशनिंग (AC) की समस्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और पुणे की उड़ान के लिए एक दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो क्लिप में कई यात्रियों को विमान के अंदर खड़े होकर खुद को हवा करते हुए देखा जा सकता है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने आज एक बयान में कहा कि दिल्ली से पुणे जाने वाली उड़ान एसजी-105 में मंगलवार को आखिरी समय में तकनीकी खराबी आ गई थी और उड़ान के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। एयर कंडीशनिंग पूरे समय चालू रही। दिल्ली में मौसम की मौजूदा स्थिति के कारण, कुछ यात्रियों को संभवत परेशानी का सामना हुआ हो।

Advertisement

उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त किया। हालांकि, एक यात्री ने दावा किया कि एसी खराब हो गया था और उन्हें विमान से उतरने से पहले लगभग एक घंटे तक रुके हुए विमान के अंदर बैठना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन उसी उड़ान में यात्रा कर रहे लेशपाल जवलगे ने बताया कि 100 से ज्यादा यात्री सवार थे।

Advertisement

चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को डांटा

जवलगे ने कहा कि उन्होंने हमें अंदर ही बिठाए रखा और आधे घंटे तक एसी बंद रहा। जब उड़ान रनवे पर तैयार थी, तो हमने उन्हें (चालक दल के सदस्यों) बताया कि स्थिति बहुत खराब हो गई है। हमारे कपड़े पसीने से भीग गए थे, छोटे बच्चे जोर-जोर से रोने लगे और दिल की बीमारी वाले लोगों ने कहा कि उन्हें बेचैनी हो रही है। विमान में गर्भवती महिलाएं भी थीं और उन्हें बहुत बुरा अनुभव हुआ। स्थिति के बारे में समझाने के बजाय, चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को डांटा और उनसे कहा कि वे अपनी सीट से न उठें या गलत व्यवहार न करें।

सीआईएसएफ के जवानों को मौके पर बुलाया

जवलगे ने दावा किया कि यात्रियों के उतरने के बाद, एयरलाइन का कोई भी व्यक्ति यह बताने के लिए मौजूद नहीं था कि क्या हुआ था, और नाराज यात्रियों ने विरोध करना शुरू कर दिया तथा दूसरे विमान की मांग की। जब एयरलाइन का एक अधिकारी आया, तो यात्रियों ने उससे कहा कि वे उसी विमान में सवार नहीं होंगे क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता थी।

समस्या 20 मिनट में ठीक हो जाएगी

इसके बाद एयरलाइन ने सीआईएसएफ के जवानों को मौके पर बुलाया। जवलगे ने बताया कि एयरलाइन की तकनीकी टीम ने शुरू में कहा कि समस्या 20 मिनट में ठीक हो जाएगी, लेकिन एक घंटे बाद कहा कि समस्या ठीक नहीं हो सकती। आखिरकार यात्रियों को बुधवार सुबह पांच बजे जाने वाली दूसरी उड़ान में समायोजित किया गया। मूल उड़ान मंगलवार को रात 9:55 बजे पुणे के लिए रवाना होनी थी।

Advertisement
×