Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

AI Video Controversy: 'कमीशन' वाला वीडियो एआई से बनाया गया, आवाज भी डब की गई: राजेश क्षीरसागर

AI Video Controversy: शिवसेना विधायक राजेश क्षीरसागर ने दावा किया है कि उन्हें एक सरकारी ठेकेदार से 'कमीशन' के भुगतान पर चर्चा करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता  की मदद से छेड़छाड़ कर बनाया गया है और उसमें...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजेश क्षीरसागर, शिवसेना विधायक। फाइल फोटो: फेसबुक
Advertisement

AI Video Controversy: शिवसेना विधायक राजेश क्षीरसागर ने दावा किया है कि उन्हें एक सरकारी ठेकेदार से 'कमीशन' के भुगतान पर चर्चा करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता  की मदद से छेड़छाड़ कर बनाया गया है और उसमें उनकी आवाज 'डब' की गयी है।

रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में क्षीरसागर ने विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य सतेज पाटिल पर निशाना साधा।

Advertisement

उन्होंने इस वीडियो की जांच के लिए साइबर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। कोल्हापुर जिले से विधायक क्षीरसागर ने कहा कि उनकी टीम पूरे मामले पर नजर रख रही है और कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

Advertisement

क्षीरसागर ने दावा किया, ''यह वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया है और इसमें मेरी आवाज डब की गई है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो उनकी राजनीतिक छवि और करियर को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो 14 जनवरी को कोल्हापुर नगर निगम चुनाव से ठीक दो दिन पहले वायरल किया गया था। उन्होंने कहा कि उन चुनावों में पहली बार महायुति ने नगर निगम में सत्ता हासिल की थी।

Advertisement
×