Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

AI Summit : कपिल सिब्बल का सरकार पर कटाक्ष, एआई समिट में हुआ 'गलगोटियन ब्लंडर'

निर्दलीय सांसद ने कहा कि यह अच्छा नहीं है कि यह सब सरकार की निगरानी में हुआ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

AI Summit : पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को गलगोटिया विश्वविद्यालय के 'रोबो डॉग' से जुड़े विवाद को लेकर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह घटना उसकी लापरवाही को दर्शाती है। "गलगोटियन ब्लंडर" है।

राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) देश को कैसे प्रभावित करेगी, इसके लिए देश को तैयार करने में सरकार के कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं। सिब्बल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। यह अच्छी बात है और मैं इसका स्वागत करता हूं। हमें शब्दकोष में एक नया शब्द मिला है, अंग्रेजी में एक शब्द है - हर्कुलियन ब्लंडर, और नया शब्द है गलगोटियन ब्लंडर। गलगोटियन थंडर से गलगोटियन ब्लंडर हुआ है।

Advertisement

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि एक रोबो डॉग प्रदर्शित किया गया था और हमारे आईटी मंत्री (अश्विनी वैष्णव) ने भी इसके बारे में ट्वीट किया था। जब यह सामने आया कि इसे चीन द्वारा विकसित किया गया है, तो उन्होंने इसे हटा दिया। निर्दलीय सांसद ने कहा कि यह अच्छा नहीं है कि यह सब सरकार की निगरानी में हुआ।

Advertisement

उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने समिट के दौरान प्रदर्शित किए जा रहे उत्पादों की जांच करने के लिए उचित मेहनत भी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की लापरवाही है और यह बहुत गंभीर मामला है।

Advertisement
×