Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पहले बंद फिर हुआ बहाल... मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम से पहले AHEAD X अकाउंट को लेकर विवाद, संगठन ने लगाए गंभीर आरोप

भागवत के कार्यक्रम के मेजबान संगठन का 'एक्स'अकाउंट घंटों बंद रहा, संगठन ने दुख जताया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। रॉयटर्स फ़ाइल
Advertisement

AHEAD X Account Ban : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे संगठन ने दावा किया कि वीरवार को उसके 'एक्स' अकाउंट को 'पथभ्रष्ट विरोधियों' ने कई घंटों के लिए बंद करवा दिया था। 'अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (एएचईएडी) फोरम का 'एक्स' अकाउंट (जिस पर 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस' से जुड़े अपडेट पोस्ट किए गए थे) उपयोगकर्ताओं के लिए कई घंटों तक 'अनुपलब्ध' रहा और सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के हस्तक्षेप के बाद ही अकाउंट को बहाल किया गया।

एएचईएडी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम वापस आ गए हैं! भटके हुए विरोधियों ने बड़ी संख्या में बॉट अकाउंट का इस्तेमाल करके हमारे अकाउंट को बंद करवा दिया। उन्होंने 'एक्स' के एल्गोरिदम के साथ छेड़छाड़ करके हमारे हैंडल को बंद करवाने की कोशिश की।'' संगठन ने त्वरित कार्रवाई करने, अकाउंट को बहाल करने और बॉट अकाउंट को हटाने के लिए 'एक्स' के प्रति आभार जताया।

Advertisement

एएचईएडी के अकाउंट पर 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) स्थित 'इन्फोसिस थिएटर' में होने वाले भागवत के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट पोस्ट किए जा रहे थे। एएचईएडी के अकाउंट ने 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस' (सार्वभौमिक एकता उत्सव) नामक कार्यक्रम में शामिल होने वाले विभिन्न धार्मिक संगठनों के नेताओं के वीडियो और संदेश भी पोस्ट किए थे। इस कार्यक्रम को अंतर-धार्मिक सभा के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें आरएसएस प्रमुख के विविध, बहुसांस्कृतिक और विभिन्न धर्मों को मानने वाले दर्शकों के साथ संवाद करने का कार्यक्रम है।

Advertisement

इस कार्यक्रम की 'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स', 'सेव अमेरिका फ्रॉम हिंदुत्व', 'इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल' और 'दलित सॉलिडैरिटी फोरम' समेत कई संगठनों ने आलोचना की है। इन संगठनों ने सांसदों और सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर उनसे न्यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम को रद्द करने का आग्रह किया है। इन संगठनों का आरोप है कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाला संगठन भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों को अंजाम देने में शामिल रहा है। एएचईएडी उन 200 से अधिक संगठनों में से एक है, जो 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस' का समर्थन कर रहे हैं।

Advertisement
×