Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की सप्लाई लाइन पर वार, सांबा में ड्रोन से गिराए गए हथियार जब्त

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक अग्रिम क्षेत्र से पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध गतिविधि के मद्देनजर चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सुरक्षाकर्मी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बब्बर नाले पर निगरानी रख रहे हैं। पीटीआई फोटो
Advertisement

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक अग्रिम क्षेत्र से पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 कारतूस और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात घगवाल क्षेत्र के पलोरा गांव में तलाश अभियान शुरू किया।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी दल को एक नाले के किनारे पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से खोला गया। उन्होंने बताया कि पैकेट से हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक तलाश अभियान जारी था।

Advertisement
×