Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बड़ा एंटी-टेरर ऑपरेशन, पुलिस-NSG ने परखी तैयारियां

दिल्ली पुलिस और NSG ने संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले संभावित आतंकी हमलों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई केंद्रीय व राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर राजधानी में संयुक्त आतंकवाद रोधी अभ्यास किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय के तहत "सुदर्शन शक्ति-5" का पांचवां संस्करण सात अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से आठ अगस्त को तड़के चार बजे तक आयोजित किया गया। इस अभ्यास के दौरान कई जगहों पर आतंकी हमलों जैसी परिस्थितियां बनाई गईं। इनमें एक साथ कई धमाके, अंधाधुंध गोलीबारी, बंधक बनाने की स्थिति, विमान अपहरण और सीबीआरएनई हमले शामिल थे।

Advertisement

ये अभ्यास आईएसबीटी कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, आईजीआई हवाई अड्डे, लाल किला मेट्रो स्टेशन और कालकाजी मंदिर समेत प्रमुख स्थानों पर किए गए। इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस की विशेष हथियार और रणनीति (SWAT) टीम, जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ते, यातायात पुलिस, अपराध शाखा और अन्य विशेष इकाइयों के साथ सेना, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, एएआई, डीएमआरसी, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं के दलों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

Advertisement
×