Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आगरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध ढंग से रह रहे 38 बांग्लादेशियों को किया जाएगा निर्वासित

10 जनवरी को पुलिस टीम सभी को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया जाएगा। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि आगरा में सजा पूरी होने के बाद 38 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित' किए जाएंगे।

आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी पकड़े गए थे और किसी के भी पास कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं था। सभी को अदालत में पेश किया गया था और इसके बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सुनाई थी। डीसीपी के अनुसार 38 बांग्लादेशियों में 23 पुरुष, सात महिलाएं और आठ बच्चे हैं। पुरुष और महिलाएं जेल में हैं जबकि बच्चे बाल आश्रय गृह में हैं।

Advertisement

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि 10 जनवरी को पुलिस टीम सभी को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी। वहां से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के माध्यम से इन्हें बांग्लादेश सीमा पर भेजा जाएगा। बीएसएफ ने 13 जनवरी की तारीख दी है, जिस दिन औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर इन सभी को सीमा पार कराया जाएगा। पूरी कार्रवाई में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
×