Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Cricket Match Fixing: कबड्डी के बाद क्रिकेट पर गैंगस्टरों की नजर! लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कनाडा में मैच फिक्सिंग के आरोप

Cricket Match Fixing: CBC की डॉक्यूमेंट्री में खुलासा- धमकी, दबाव और संदिग्ध ओवर को लेकर जांच तेज, आईसीसी भी सतर्क

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Cricket Match Fixing: कबड्डी के बाद अब क्रिकेट में भी गैंगस्टरों की घुसपैठ के गंभीर आरोप सामने आए हैं। CBC (कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) की एक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोग कनाडा क्रिकेट में धमकी, दबाव और मैच फिक्सिंग जैसी गतिविधियों में शामिल हैं।

करप्शन, क्राइम एंड क्रिकेट कनाडा (Corruption, Crime & Cricket Canada) नामक डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में कनाडाई राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को धमकाया गया। आरोप है कि खिलाड़ियों पर भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत सिंह बाजवा को कप्तान बनाए जाने के समर्थन के लिए दबाव डाला गया।

Advertisement

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला से ताल्लुक रखने वाले दिलप्रीत बाजवा 2020 में कनाडा चले गए थे। उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ हफ्ते पहले ही कप्तान नियुक्त किया गया, जिससे चयनकर्ताओं, कोच और सीनियर खिलाड़ियों में हैरानी देखी गई।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट भी इस मामले की जांच कर रही है। बाजवा पर चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में एक संदिग्ध ओवर डालने का आरोप है, जिसमें उन्होंने नो-बॉल, वाइड और कुल 15 रन दिए।

बताया गया है कि आईसीसी ने बाजवा से पूछताछ की और उनका फोन भी जांचा गया। वहीं कनाडा के डेल्टा (ब्रिटिश कोलंबिया) की पुलिस और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) भी धमकियों, दखलअंदाजी और फायरिंग जैसी घटनाओं की जांच कर रही है।

डॉक्यूमेंट्री में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि खिलाड़ियों को डराने-धमकाने का मकसद बाजवा और एक अन्य खिलाड़ी की टीम में स्थिति को सुरक्षित रखना था। हालांकि, क्रिकेट कनाडा के पूर्व अधिकारियों ने इन आरोपों की जानकारी होने से इनकार किया है।

फिलहाल इस मामले में किसी पर औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं, लेकिन आईसीसी, कनाडाई पुलिस और क्रिकेट कनाडा की जांच जारी है।

Advertisement
×