Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोशल मीडिया पर विवादित रीपोस्ट के बाद ट्रंप ने कहा- भारत महान देश, अच्छे मित्र कर रहे नेतृत्व

उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
Advertisement

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की। अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक ''महान'' देश है, जिसका नेतृत्व उनके ''अच्छे मित्र'' कर रहे हैं। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं।

प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था। उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को ''नरक'' कहा गया था।

Advertisement

प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताने वाली टिप्पणी कहां और कब की थी। सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थीं। इस विवाद पर पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कुछ खबरें देखी हैं। मैं यहीं पर इसे छोड़ता हूं।

Advertisement

Advertisement
×