बारामती में आसमान से आया संकट, निजी कंपनी का ट्रेनिंग विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
Advertisement
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास रविवार को एक निजी कंपनी द्वारा संचालित प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह दुर्घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना हवाई पट्टी के पास हुई। हम जांच कर रहे हैं कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आई थी या कोई अन्य तकनीकी समस्या थी। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

