Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Abohar News: पानी की डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Abohar News: खेलते-खेलते घर से निकले थे दोनों बच्चे, रातभर चली तलाश के बाद डिग्गी से मिले शव; पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था सिद्धांत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Abohar News:  अबोहर उपमंडल के गांव मौजगढ़ से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निवासी दो चचेरे भाई बहन की गत दिवस पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह तक दोनों के शव डिग्गी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मौजगढ़ निवासी दीपक और रंजीत दोनों पुत्र मुन्ना लाल गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते है। दीपक के एक बेटा और एक बेटी जबकि रंजीत के चार बेटियां थीं। गत दिवस सुबह करीब 11 बजे दीपक का करीब 6 वर्षीय बेटा सिद्धांत अपने चचेरे भाई करीब 8 वर्षीय लवप्रीत पुत्र रंजीत के साथ खेल-खेल में घर से बाहर निकल गए। दोपहर तक तब यह दोनों घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शाम तक जब बच्चे नहीं मिले तो पूरे गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

आसपास गांवों, खेतों और ढाणियों में उनकी तलाश की जाने लगी। इसी दौरान रात्रि करीब 2 बजे गांव से काफी दूर जाखड़ की टाफी फैक्ट्री के पास बनी पानी वाली डिग्गी में लडक़ी लवप्रीत का शव बरामद हो गया। इसके बाद लोगों ने उसी डिग्गी में सिद्धांत की तलाश शुरू की और सुबह करीब 5 बजे सिद्धांत का शव बरामद किया जा सका। इधर दोनों बच्चों की मौत का दुखद समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि मृतक सिद्धांत परिवार की पांच बहनों के बीच अकेला भाई था।

Advertisement

Advertisement
×