US ट्रेड डील पर अभय चौटाला का हमला, कहा- यह तीन काले कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक
India-US trade deal: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह समझौता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू के किसानों के...
India-US trade deal: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह समझौता हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू के किसानों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होगा।
अभय चौटाला ने कहा कि अमेरिका में किसानों को सब्सिडी तुरंत मिल जाती है, जबकि भारत में किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा तक नहीं मिलता। उन्होंने सवाल उठाया कि यहां के किसानों की फसल और फल का निर्यात होता भी है या नहीं।
चौटाला ने कहा कि यह ट्रेड डील तीन कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक है। INLD इस समझौते का विरोध करती है और पार्टी किसानों के बीच जाकर इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में इस मुद्दे पर पूरी चर्चा नहीं हुई और स्पीकर का रवैया भी संतोषजनक नहीं था।
MSP और कर्ज का मुद्दा उठाया
INLD नेता ने कहा कि केंद्र सरकार खुद स्वीकार करती है कि किसानों पर कर्ज का बोझ है, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका के बीच बिना ड्राफ्ट सार्वजनिक किए समझौता कर लिया गया। पेंशन बढ़ोतरी पर चौटाला ने कहा कि 200 रुपये की बढ़ोतरी का जो वादा किया गया है, उसे सरकार पूरा करे। उन्होंने घोषणा की कि 20 फरवरी को बुजुर्गों के साथ ‘विजय दिवस’ मनाया जाएगा।
खेमका द्वारा बिना नोटिस की गई भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में हरियाणा सरकार को कोर्ट में जवाब देना चाहिए और आरोप लगाया कि सरकार खेमका को बचा रही है।

