Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

AAP vs BJP : केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार, रवनीत बिट्टू बोले- पीएम मोदी को औरंगजेब कहने वाले खुद अब्दाली हैं

केजरीवाल का मोदी पर 'औरंगजेब' तंज : केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने आप प्रमुख को 'अहमद शाह अब्दाली' कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

AAP vs BJP : आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से किए जाने पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को उन्हें 'अहमद शाह अब्दाली' करार दिया। केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की छापेमारी को लेकर मोदी की आलोचना की और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को डराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल करने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बिट्टू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिर्फ मुगल शासकों के नाम याद हैं। रेल राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें (केजरीवाल और मान) मुगल शासकों के नाम इसलिए याद हैं क्योंकि उनका काम मुगल शासकों जैसा है। अफगान शासक अब्दाली के बारे में तो सबने पढ़ा है। लेकिन क्या किसी ने उसे देखा है? पंजाब ने अहमद शाह अब्दाली को फिर से देखा है और वही अहमद शाह अब्दाली केजरीवाल हैं।

Advertisement

इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज ईडी की छापेमारी शुरू कर दी है। पिछले कुछ साल में मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुत धोखा किया है। पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है। पंजाब गुरुओं की धरती है। कई सौ साल पहले औरंगजेब ने जुर्म और अत्याचार के जरिए देश के कई भागों पर कब्जा कर लिया। मोदी जी ने भी बेईमानी से देश के कई हिस्सों पर कब्जा किया है... औरंगजेब बाद में पंजाब पहुंचा था और मोदी जी भी अब पंजाब पहुंचे हैं।

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि औरंगजेब ने गुरुओं पर अत्याचार किए। मोदी जी भी पंजाबियों पर अत्याचार कर रहे हैं। पर गुरुओं ने बलिदान देकर औरंगजेब का सामना किया और लोगों को बचाया। आज गुरुओं के बलिदान से प्रेरणा लेकर पंजाब मोदी जी के अत्याचार का सामना करेगा और पूरे देश को उनके अत्याचार से बचाएगा। पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि अरोड़ा के खिलाफ ईडी की छापेमारी भ्रष्टाचार और भ्रष्ट आचरण से संबंधित है। जाखड़ ने कहा कि मान कहते थे कि वह भ्रष्टाचार के कैंसर'' को जड़ से खत्म कर देंगे, लेकिन इसे रोकने के बजाए वे ऐसे कामों में लिप्त लोगों का समर्थन कर रहे हैं।

Advertisement
×