AAP को झटका: बंगा के MLA सुक्खी ने वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन पद छोड़ा, कैबिनेट रैंक भी त्यागा
Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के बंगा से विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही कैबिनेट रैंक भी छोड़...
Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के बंगा से विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही कैबिनेट रैंक भी छोड़ दिया है।
यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री राजा साहिब के दरबार से जुड़े 169 स्वरूपों को लेकर दिए गए बयान के बाद सामने आया है। डॉ. सुखी इससे पहले इस मुद्दे पर सरकार के साथ संवाद के जरिए समाधान निकालने की बात कह चुके थे, लेकिन अब उन्होंने पद छोड़कर अपना असंतोष जाहिर किया है।
डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी का राजनीतिक सफर काफ़ी लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के दशक में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में भी रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने AAP का दामन थामा था और पार्टी ने उन्हें वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त कर कैबिनेट रैंक दिया था।
हालांकि, उनके इस कदम के बाद पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे AAP के लिए असहज स्थिति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पंजाब की राजनीति और गर्मा सकती है।

