Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, सभापति ने किया 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर

AAP MPs Merger: आम आदमी पार्टी की ताकत 10 से घटकर हुई 3

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता का भाजपा में विलय।
Advertisement

AAP MPs Merger: राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय को सोमवार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया, जिससे उच्च सदन में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 से घटकर तीन रह गई।

साथ ही उच्च सदन में BJP सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता वे सात सांसद हैं जो BJP में शामिल हुए हैं।

Advertisement

राज्यसभा की वेबसाइट पर अब ये सातों सांसद BJP के सदस्यों की सूची में दिखाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सातों सांसदों ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर उन्हें विलय के बाद BJP सांसद माने जाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को राज्यसभा के सभापति को एक पत्र लिखकर दल बदल करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया था। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सभापति राधाकृष्णन को पत्र देकर उच्च सदन में पार्टी के उन सातों सांसदों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया है, जिन्होंने हाल ही में AAP छोड़कर BJP में विलय की घोषणा की थी।

पिछले शुक्रवार को AAP को तब बड़ा झटका लगा था जब सातों राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी थी और BJP में विलय की घोषणा कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से भटक गई है

Advertisement
×