Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

AAP MP-ED Raid : आप सांसद अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप पर ईडी की रेड, एलपीयू सहित कई ठिकानों पर जांच

जालंधर और फगवाड़ा में सुबह से चल रही कार्रवाई, मिठाई और प्रॉपर्टी कारोबार भी निशाने पर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

AAP MP-ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह जालंधर और फगवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए लवली ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। यह समूह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध शिक्षाविद् अशोक मित्तल से जुड़ा हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में दबिश दी है। इसके अलावा जालंधर में ग्रुप के प्रसिद्ध मिठाई के शोरूम और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है। अशोक मित्तल एलपीयू के संस्थापक भी हैं।

Advertisement

दस्तावेजों की हो रही जांच

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां विभिन्न वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से शहर के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अभी तक विभाग की ओर से इस कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

शिक्षा जगत और राजनीति में चर्चा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी देश के सबसे बड़े निजी विश्वविद्यालयों में से एक है और यहां हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गौरतलब है कि अशोक मित्तल न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि वह राज्यसभा में पार्टी के महत्वपूर्ण पद पर भी कार्यरत हैं। इस छापेमारी के बाद कैंपस और आसपास के इलाकों में हलचल बढ़ गई है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Advertisement
×