Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तूफान आने वाला है... बरनाला रैली में भारत-अमेरिका डील पर राहुल गांधी का वार

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रैली’ के मंच से पंजाब कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी खत्म करने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रैली को संबोधित करते राहुल गांधी। ट्रिब्यून
Advertisement

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रैली’ के मंच से पंजाब कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी खत्म करने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में काम टीमवर्क से होता है, कोई एक खिलाड़ी मैच नहीं जीतता।

राहुल गांधी ने कहा,  “मैं कांग्रेस नेताओं को संदेश देना चाहता हूं,  टीम बनकर काम करो, नहीं तो हम आपको घर बैठा देंगे। यह मेरा और खड़गे जी का संदेश है। कार्यकर्ताओं का सम्मान करो, वही हमारी असली ताकत हैं।” राहुल के इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेता सांसद और विधायक उनकी ओर देखते नजर आए।

Advertisement

मनरेगा और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हमला

करीब 30 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मनरेगा योजना और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका से बड़े पैमाने पर कृषि आयात भारत में आते हैं तो किसानों और छोटे उद्योगों पर “तूफान” आ जाएगा। उन्होंने कहा,  “सोयाबीन, कपास, दालें, फल — जब ये सब आएंगे तो तूफान आएगा। 2-5 एकड़ जमीन वाले छोटे किसान अमेरिकी एग्रीबिजनेस से मुकाबला नहीं कर पाएंगे।” राहुल ने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी सामान सालाना 9 लाख करोड़ रुपये तक खरीदने का वादा किया है, जिससे MSME और किसानों पर असर पड़ेगा।

पंजाब और किसानों पर फोकस

रैली की शुरुआत “सत श्री अकाल” से करते हुए राहुल ने कहा कि पंजाब के किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं। उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीन सीमा मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। मंच पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सभा को संबोधित किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मजदूरों, किसानों और व्यापारियों के मुद्दे उठाए। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर नशे की समस्या रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Advertisement
×