Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में पिज्जा आउटलेट पर गोलीबारी, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना मंगलवार देर रात भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में हुई, CCTV फुटेज में 2 लोग गोली चलाते दिखे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में मंगलवार देर रात दहशत का माहौल बन गया, जब दो अज्ञात लोगों ने एक पिज्जा आउटलेट पर गोलीबारी कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए CCTV फुटेज में दो लोग दुकान के अंदर आकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक ग्राहक गोली की आवाज सुनते ही कुर्सी से उठकर सुरक्षित जगह की ओर भागता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

Advertisement

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच 'गोपी लाहौरिया ग्रुप' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×